सुमेरू भजन संध्या 18 को
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से अग्रवाल समाज के सान्निध्य में 18 सितंबर को फतेहपुरिया बगीची में सुमेरू भजन संध्या (भजनों की अनुपम संध्या) का आयोजन किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के नरेश झंवर ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शाम 7.30 से रात 10 बजे तक आयोजित भजन संध्या में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अंतरराष्ट्रीय गायक प्रवीण मेहता भजनों की प्रस्तुति देंगे। जयंती के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से योग, ध्यान प्राणायाम शिविर 21 से 24 सितंबर तक सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।