पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोभायात्रा से दिया समाज की एकजुटता का संदेश

शोभायात्रा से दिया समाज की एकजुटता का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकुंभकार प्रजापति समाज विकास समिति की ओर से बुधवार को ‘श्री श्रीयादे माता जयंती महोत्सव’ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज की ओर से शहरभर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्गो, युवाओं तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। तेजा चौक स्थित श्री यादे माता मंदिर से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा शहर के तेजा चौक, पांच बत्ती, पाली बाजार, लोहारान चौपड़, चांग गेट होते हुए पुन: यादे माता मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में समाज के युवाओं की ओर से सजाई गई श्री यादे माता सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजों की धुन पर युवा नाचते-गाते हुए चल रहे थे। साथ ही कीर्तन मंडली भजन गाते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में पार्षद विजेन्द्र प्रजापति, गोपाल प्रजापति, कमल किशोर सहित अन्य समाजबंधु शामिल थे।

ब्यावर. शोभायात्रा में शामिल झांकी।

खबरें और भी हैं...