पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट में पलते परजीवियों का किया उन्मूलन

पेट में पलते परजीवियों का किया उन्मूलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | शहरऔर आस पास की ग्रामीण स्कूलों में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस मनाया गया। जानकारी के अनुसार बच्चों के पेट में पलने वाले ये परजीवी कीड़े बच्चों का पोषण नहीं मिलने देते। जिससे बच्चों में खून की कमी, कुपोषण और शारीरिक मानसिक विकास में कमी की समस्या हो जाती है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर 10 फरवरी बुधवार को राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस मनाया गया। इसके तहत बुधवार को गणेशपुरा रोड स्थित कॉसमॉस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। शाला प्रबंधक फालचंद पंवार ने बताया कि स्कूल के 3 से 11 साल तक के बच्चों को कृमि रोधी दवा की एक-एक टेबलेट दी गई। दवा से बच्चों के पेट के कीड़े नष्ट हो जाते है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल शाहपुरा मोहल्ला की प्रधानाध्यापिका रजिया सुल्ताना ने बताया कि बुधवार को स्कूल में डी वार्मिंग डे मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंद्रा मेहारानियां ने बताया छात्राओं को एल्बेंडाजॉल दवा का फायदा बताया और कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं को टेबलेट दी गई। राजकीय प्राथमिक स्कूल दौलतपुरा सिंघा में भी बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा परिषद द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्िय पर लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 150 रुपए का चैक दिया गया। इसके बाद कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए दोपहर में पोषाहार के बाद एल्बेंडाजॉल टेबलेट निशुल्क दी गई।

ब्यावर. प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों को डी वर्मिंग की दवा खिलाते टीचर।

खबरें और भी हैं...