पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश संगठन के हस्तक्षेप के बाद बल्दुआ मंडल अध्यक्ष

प्रदेश संगठन के हस्तक्षेप के बाद बल्दुआ मंडल अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें पिछले कुछ महीने से भाजपा मंडल अध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान बुधवार को थमती नजर आई। आखिरकार प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत ने जयकिशन बल्दुआ को मंडल अध्यक्ष और मुरली तिलोकानी को जिलामंत्री पद पर मनोनीत किया। संगठन के इस फैसले का सबने स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही चांगगेट पर आतिशबाजी कर हर्ष जताया। इससे पहले बल्दुआ और तिलोकानी अपनी-अपनी ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष होने का दावा करते रहे थे।

मंडल प्रवक्ता एडवोकेट विष्णु शर्मा ने बताया कि भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार जयकिशन बल्दुआ को ब्यावर भाजपा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि मुरली तिलोकानी को भाजपा जिला अजमेर देहात का जिलामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश संगठन की ओर से इस मनोनयन पर मंजूरी की मुहर लगाने के बाद शाम 6.30 बजे चांगगेट पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष जिलामंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक शंकरसिंह रावत, रिखबचंद खटोड़, दिनेश कटारिया, रमेश बंसल, सभापति बबीता चौहान, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, हरजी सिंह रावत, चैनसुख हेड़ा, जिलामंत्री पवन जैन, मुकेश गोयर, तुलसी रंगवाला, हरिकिशन तिलोकानी, गोविंद साहू, इंदु शर्मा, नवल मुरारका, संजय अग्रवाल, सतवीर सिंह संतु, मनीष बुरड़, नरेंद्र चौहान, पार्षद रविंद्र जॉय, मंगतसिंह, विनोद खाटवा, ईश्वर तंवर, लेखराज कंवरिया, कांता ग्वाला, नरेश कनोजिया, गोपाल प्रजापत, ललित शर्मा, मनीष मेहता, रमेश यादव, नरेंद्र आनंदानी, भरत शर्मा, संत जैन, रामसहाय शर्मा, कन्हैयालाल कुमावत, प्रमोद शर्मा, मीनू मैसी, तारा सोनी, प्रीति शर्मा, अनुप गोयल, कमल खाब्या, शंकर यादव, डीडी राठौड़, नरेंद्र नरेश, महेंद्र बोहरा, महावीर बाफणा आदि मौजूद थे।

सौंपीनए सिरे से जिम्मेदारी

भाजपाअजमेर देहात के जिलाध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार जयकिशन बल्दुआ को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही लिखा कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष मुरली तिलोकानी को भाजपा जिला अजमेर देहात का जिला मंत्री बनाया जाता है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि पूर्व में संगठन मंडल अध्यक्ष तिलोकानी को ही मान रहा था।

ब्यावर. चांगगेट पर भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...