मनोवैज्ञानिक समस्याएं हल करेंगे
ब्यावर| गुरुजम्बेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन काउंसलिंग सायकोलॉजी की परीक्षा 64 प्रतिशत अंकों से उत्तीण करने वाले डॉ. एनके बीजावत सनातम धर्म राजकीय महाविद्यालय से उपाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद व्यवहार परिवर्तन द्वारा मनोवैज्ञानिक समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके लिए वह गोविंदम पीपलिया बाजार में क्लीनिक खोलेंगे। वर्तमान में बीजावत संस्कृति कंप्यूटर कॉलेज गणपति प्लाजा में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।