बिजली चोरी पर अस्पताल ने की कार्रवाई
ब्यावर.चोरी कीबिजली से रोशन अस्पताल के दवा कांउटर भास्कर की खबर के बाद शनिवार को आखिरकार अमृतकौर अस्पताल प्रबंधन हरकत में गया। शनिवार को खबर प्रकाशित होने के मात्र कुछ घंटों के भीतर ही अस्पताल प्रबंधन ने इलेक्ट्रिशियन को बुलवा कर दोनों दुकानों का कनेक्शन अस्पताल की कॉमन लाइन से अटैच करवा दिया। अस्पताल प्रबंधन ने निशुल्क दवा केंद्र नंबर 5 के लिए भी कॉमन लाइन से कनेक्शन के लिए अादेश जारी कर दिए। दरअसल निशुल्क दवा योजना प्रारंभ होने के बाद से अस्पताल के डीडीसी केंद्र 3 और 4 पर भंडार की दुकानों के लिए रही कनेक्शन लाइन से डाइरेक्ट जोड़ कर बिजली ली जा रही थी। इस संबंध में शनिवार को भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।।
कुछघंटों में जुड़वाई लाइन :शनिवार कोअस्पताल प्रबंधन ने आनन फानन में इलेक्ट्रिशियन हरिसिंह को अस्पताल की लाइन से दोनों कनेक्शन को जोड़ने के आदेश दिए। शनिवार सुबह इलेक्ट्रिशियन करीब 30 मीटर नया वायर लाया और दोनों केंद्रों के कनेक्शनों को प्याऊ के ऊपर से जा रही अस्पताल की कॉमन लाइन से जोड़ दिया।
कनेक्शनकरने के आदेश…
डीडीसीनंबर 3 और 4 को कॉमन लाइन जोड़ने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने केंद्र संख्या 5 के लिए भी नया कनेक्शन लगाने के आदेश दिए। इसके लिए पहले भंडार को पत्र लिखा जाएगा कि वह दो दुकानों के लिए अलग मीटर लगवा ले। इसके बाद 5 नंबर दवा केंद्र को भी अस्पताल की कॉमन लाइन से जाेड़ दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में भी भास्कर ने 6 सितंबर को दो साल से अस्पताल की दुकान का बिल भर रहा भंडार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
शुक्रवार को दवा केंद्र पर लगा कनेक्शन।