पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि जमा करा चुके वंचित लोगों को मिलेगी राहत

राशि जमा करा चुके वंचित लोगों को मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई बार जारी हो हुई गाइड लाइन

तत्कालीनकांग्रेस सरकार ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए समय-समय पर जारी विविध आदेशों के तहत अभियान के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित छूट दी गई थी। 2 अप्रैल 13 को जारी एक आदेश में सरकार ने पूर्व में लागू सभी शिथिलताओं तथा छूटों तथा शक्तियों के क्रियान्वयन आदि के साथ दिनांक 31.3.2013 से बढ़ाकर 30.6.2013 की थी। इसके बाद उक्त अवधि दिनांक 30 सितंबर 2013 निर्धारित कर उक्त छूट एवं शक्तियां का प्रत्यायोजन आदि दिनाक 30 सितंबर 2013 तक सभी आवेदन पत्रों पर लागू मानी जानी बाबत आदेश प्रसारित किए गए थे। राज्य सरकार द्वारा सक्षम स्तर पर लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 30.9.13 तक प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में विविध आदेशों के द्वारा अभियान के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित शिथिलताएं छूट एवं शक्तियों के क्रियान्वयन आदि 31.12.2013 तक प्रभावी रहना था। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2012-13 के दौरान दिनांक 30.9.2013 तक प्राप्त आवेदन पत्रों का दिनांक 31.12.2013 तक आवश्यक रूप से निस्तारण करने के आदेश जारी हुए थे। बाद में डीएलबी की ओर से इस संबंध में जो अंतिम गाइड लाइन जारी हुई उसमें 31 जनवरी 2014 तक आवेदनों को प्राप्त करना था। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद परिषद ने अभियान से संबंधित पट्टों पर रोक लगा दी है। हालांकि भाजपा सरकार ने पट्टे जारी करने की अनुमति प्रदान करने के बाद डीएलबी ने आचार संहिता लागू होने से पहले जिन लोगों ने संपूर्ण राशि जमा करा दी उन्हें छूट देने के निर्देश दिए। नियमन शाखा प्रभारी जाहिद हुसैन के मुताबिक 5 से 31 मार्च 2014 के बीच जिन लोगों ने पट्टों से संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए संपूर्ण राशि जमा करा दी है उनमें छूट दिए जाने संबंधी मार्गदर्शन मांग रखा है।

भास्कर न्यूज. ब्यावर

प्रशासनशहरों के संग अभियान के दौरान जिन लोगों ने अपना पट्टा हासिल करने की प्रक्रिया पूरी की उन्हें अब जल्द ही पट्टे नसीब होंगे। यही नहीं अब तक नगर परिषद प्रशासन द्वारा पट्टों के मामले में जमा हो चुकी राशि के अलावा की जा रही अतिरिक्त राशि की मांग भी पूरी नहीं करनी होगी। स्वायत्त शासन विभाग ने इस अतिरिक्त राशि की मांग को नाजायज मानते हुए शिविर में आवेदन करने वाले लोगों को रियायत देने के आदेश दिए हैं। इस रियायत का लाभ वे आवेदक ही उठा सकेंगे