पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी भाषा बोलकर हुए गौरवान्वित

अपनी भाषा बोलकर हुए गौरवान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर में कई स्कूलों और संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वैष्णवी स्कूल में शनिवार को पूरा कामकाज हिंदी में किया गया। इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों और स्टॉफ के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को स्कूल में पूर्णतया हिंदी भाषा का प्रयोग किया गया और इस दौरान मीना सेन ने बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताया। ब्यावर कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कविताओं और दोहों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में एसडी गर्वमेंट कॉलेज के व्याख्यता आशुतोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को हिंदी भाषा का महत्व बताया। इसी प्रकार समीपवर्ती ग्राम चांग स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में भी शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक चांग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय देश के विकास में ग्रामीण बैंकिंग संस्थाओं का योगदान रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मान सिंह चौहान ने की तथा बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक पीसी खत्री और बर शाखा प्रबंधक राधेश्याम सोनी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में निशक्त बालिका अलीफा बानो के हिंदी भाषण से प्रभावित होते हुए बैंक प्रबंधन की अोर से उसे तुरंत 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।