- Hindi News
- कामचलाऊ लेबर रूम में असुरक्षित प्रसव इंतजाम
कामचलाऊ लेबर रूम में असुरक्षित प्रसव इंतजाम
तरुण दाधीच/मनीष शर्मा. ब्यावर
बेहतरप्रसव सेवाओं की नजर से ब्यावर का जिला स्तरीय राजकीय अमृतकौर अस्पताल चार जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों के लिए भले ही विशेष महत्व रखता हो लेकिन अस्पताल के अंदरूनी व्यवस्थाओं से वाकिफ नहीं होने से प्रसूताओं को प्रसव पीड़ा के साथ भयावह हालात से गुजरना पड़ता है। प्रसूताओं नवजात को प्रसव के समय संक्रमण का सबसे अधिक खतरा होने के बावजूद पिछले चार महीनों से अस्पताल के एक कमरे को अस्थायी लेबर रूम बना कर असुरक्षित प्रसव कराए जा रहे हैं। छोटे से कमरे में आधे-अधूरे संसाधनाें और असुविधा के बीच प्रसव प्रसूताआें नवजात के साथ खिलवाड़ ही कहा जाएगा।
सिर्फसिजेरियन में ही रुचि दिखाते हैं डॉक्टर
अस्पतालमें आने वाले प्रसव के मामलों में डॉक्टरों द्वारा सिजेरियन केस में ही अधिक रुचि दिखाई जाती है। इसके पीछे डॉक्टरों को सिजेरियन केस में 5 से 7 हजार रुपए बतौर सुविधा शुल्क मिलना बताया जा रहा है। जबकि नॉर्मल केस में 2 से 3 हजार रुपए की कमाई हो पाती है। सुविधा शुल्क देने में सक्षम नहीं होने वाले मरीजों को हालत नाजुक होने के नाम पर बेखौफ बिना इलाज किए बाहर रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में डिलेवरी के नाम पर रुपयों की मांग को लेकर आए दिन हंगामे विवाद होते है। शिकायतें होने के बावजूद बिना कार्रवाई किए मामलों को दबा दिया जाता है। खुद पोस्ट गायनि प्रभारी डॉ.उर्मिला पोरवाल के विरुद्ध अब तक हुई शिकायतों में कोई कार्रवाई तक नहीं हो पाई। यहां तक की कई मामलों में नॉर्मल डिलेवरी वाले केस को भी सुविधा शुल्क की चाहत में सिजेरियन बता कर ऑपरेशन कर दिया जाता है।
नॉर्मलकेस स्टाफ के ही भरोसे
अस्पतालमें आने वाले नॉर्मल डिलीवरी केस के मामलों में प्रसूताओं को मुश्किल से ही डॉक्टर की सेवाएं मिल पाती है। अक्सर यही होता है कि प्रसूता को प्रसव के लिए भर्ती करने की खाना पूर्ति करने के बाद लेबर रूम में नर्सिंगकर्मी, वार्ड लेडी या नर्सिंग स्टूडेंट के भरोसे ही नॉर्मल डिलेवरी होती है। अधिकतर मामलों में अस्पताल स्टाफ भी डॉक्टर के नहीं आने पर पर मोबाइल पर बात करने के बाद प्रसूता की हालत से अवगत करा देता है। डॉक्टर से मोबाइल पर मिले निर्देश के आधार पर स्टाफ द्वारा प्रसव करा दिया जाता है।
अस्थायी लेबर रूम में टेबल के सहारे चेयर को टिका कर प्रसव कराना पड़ रहा है।