पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विषाक्त सेवन से तीन अचेत

विषाक्त सेवन से तीन अचेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके राजकीय अमृतकौर अस्पताल में पिछले 24 घंटों में विषाक्त सेवन से अचेत एक महिला समेत तीन व्यक्तियों को भर्ती करवाया गया। जिसमें महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम कालिंजर निवासी शक्ति (16) अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। शुक्रवार देर रात खरवा निवासी किशन(40) पुत्र अमर सिंह को परिजनों ने अचेतावस्था में अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों के मुताबिक किशन ने गलती से खेत में छिड़कने वाली दवा का सेवन कर लिया। इसी प्रकार शुक्रवार रात लूलवा निवासी सेठी (20) प|ी फिराेज को परिजनों ने अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि सेठी ने गलती से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस कारण वह अचेत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रैफर कर दिया गया।