- Hindi News
- ब्यावर से चुराए ट्रैक्टर किशनगढ़ में छोड़ भागे चोर
ब्यावर से चुराए ट्रैक्टर किशनगढ़ में छोड़ भागे चोर
अजमेर रोड स्थित एक पाइप फैक्ट्री में खड़े दो ट्रैक्टर गुरुवार रात चोरी हो गए। पुलिस नाकाबंदी के कारण चोर दोनों ट्रेक्टर को किशनगढ़ के समीप लावारिस छोड कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रेक्टर वहां से जब्त कर लिए।
सिटी थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि लाड़पुरा, गेगल निवासी मेवानाथ ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि गुरुवार को उसने अजमेर रोड एक पाइप फैक्ट्री में माल खाली करने के बाद दोनों ट्रेक्टर वहीं खड़ा कर दिया। सुबह जब वह ट्रेक्टर को लेने पहुंचा, तो वहां दोनों ट्रैक्टर नदारद थे। काफी तलाश करने के बाद भी उसे ट्रैक्टर नहीं मिले। इस पर ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
जांच के दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांधीनगर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान रात उन्हें हाइवे के किनारे दोनों ट्रैक्टर लावारिस हालत में मिले। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नाका बंदी के दौरान संभवतया चोर घबरा गए और ट्रेक्टर को लावारिस हालात में छोड कर फरार हो गए।