पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 हजार ने पिया काढ़ा

28 हजार ने पिया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | चांदमलमोदी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के तत्वावधान में मौसमी बीमारियों को लेकर आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण कार्यक्रम जोरों पर रहा। अब तक 28 हजार खुराक वितरित हो चुकी हैं। श्री लेडीज क्लब श्री सीमेंट रास में अस्पताल की ओर से 15 हजार खुराक बांटी गई।

विशेष योग्यजन विकलांग सहायता सेवा समिति के सहयोग से 4500 खुराक बांटी गई। अंधेरी देवरी, रास नेहरू गेट में भी वितरण हुआ। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी में 1800 खुराक, सेंट जेवियर सैकंडरी स्कूल में 400 खुराक, ग्राम पंचायत गोहाना के सहयोग से पांच हजार लोगों को खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त जीवाणा, ब्यावर खास, सूरजपुरा में भी बांटी गई। विकलांग सहायता सेवा समिति के तत्वावधान में मुंह बोले महादेव मंदिर में काढ़ा वितरण हुआ। अध्यक्ष दामोदर गहलोत ने बताया कि संजय स्पेशल स्कूल, रैगरान छोटाबास, एसडी पब्लिक स्कूल, रेडक्रॉस स्कूल, सेदरिया, चिम्मन सिंह लोढ़ा स्कूल में काढ़ा वितरण हुआ। राउप्रावि रंगमहल चूनपचान मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर युनानी औषधि से बना काढ़ा बांटा गया।

जेलमें भी पिलाया काढ़ा

ब्यावर| उपकारागृहब्यावर में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा वितरित किया गया। जेलर मोहनलाल मीणा पेरालीगल वालेंडीयर अशोक सेन की प्रेरणा से कल्याण आयुर्वेदिक औषधालय के वैद्य हरिमोहन शर्मा के निर्देशन में काढ़ा बांटा गया। अशोक सैन बंदियों को स्वाइन फ्लू के लक्षण बताते हुए सुरक्षा बरतने की जानकारी दी।

260बच्चों ने पीया काढ़ा : राजकीयमाध्यमिक विद्यालय सरवीना में छात्रों को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया। संस्था प्रधान कैलाशचंद्र ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सूरजपुरा के प्रभारी डॉ. छीतरमल शर्मा के निर्देशन में 260 विद्यार्थियों में काढ़ा वितरण हुआ।