पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 छात्राओं को मिलेंगे पदक

5 छात्राओं को मिलेंगे पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | दयानंदआर्य बालिका महाविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को होगा। तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह सुबह 9 बजे हाेगा। इसके पश्चात दीक्षांत पारितोषिक वितरण समारोह दोपहर बजे से होगा।

महाविद्यालय सचिव बलवंत कुमार आर्य ने बताया कि महाविद्यालय की 2014 की परीक्षा में 10 प्रतिशत अंकों में सुधार लाने वाली 05 छात्राओं को पदक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भूगोल, संस्कृत हिंदी पदक भी प्रदान किए जाएंगे। लगातर 3 साल से उपस्थिति, शिष्टाचार, शैक्षणिक योग्यता, खेलकूद एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में शीर्ष रहने वाली तृतीय वर्ष की एक छात्रा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्षता आचार्य सोमदेव अजमेर होंगे।