पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग कक्षाओं का समापन

कोचिंग कक्षाओं का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल युवा परिषद ने आयोजित की थी कक्षाएं, 150 छात्रों को शिक्षण

भास्करन्यूज | ब्यावर

अग्रवालयुवा परिषद ब्यावर के तत्वावधान में 10 जनवरी से अग्रसेन भवन में आयोजित निशुल्क कोचिंग क्लासेज का समापन हुआ। प्रचार मंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि इसमें 150 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील सिंहल थे।

विशिष्ट अतिथि नीतेश गोयल थे। मुख्य अतिथि सुनील सिंहल ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संस्था अध्यक्ष भरत कुमार मंगल ने कोचिंग कक्षाओं के शिक्षकों सहयोगियों का आभार जताया। संस्थान संरक्षक अमिल बंसल, शैलेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक सटाक, राहुल अग्रवाल, दीपेश गोयल, अंकित जाजोदिया, लक्की मित्तल, नितिन सिंहल, गौरव गर्ग, देवेश गर्ग, मयंक सिंहल, निशांत सिंहल, आशीष गोयल आदि मौजूद थे।