प्राइवेट स्कूलों का आरटीई भुगतान जल्द
ब्यावर | शिक्षाका अधिकार (अारटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों का इंतजार जल्द ही थमेगा। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से भुगतान की तैयारी कर ली गई हैं। दूसरी किश्त के अंतर्गत बीईईओ कार्यालय से 76 स्कूलों को भुगतान किया जाएगा। बीईईओ गोपाल शर्मा के मुताबिक इसके लिए ट्रेजरी में बिल भिजवा दिया गया हैं। इस राशि का भुगतान शुक्रवार तक स्कूलों के खातों में जमा होने की उम्मीद हैं। गौरतलब है कि है कि स्टॉफ की कमी, चुनाव आचार संहिता इत्यादि कारणों से स्कूलों के भुगतान में देरी हो गई।