पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकृष्ण परमहंस का जन्मोत्सव 20 को

रामकृष्ण परमहंस का जन्मोत्सव 20 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीविवेकानंद के गुरू देशभक्त रामकृष्ण परमहंस देव का जन्मोत्सव 20 फरवरी को राष्ट्र प्रेम कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। शुक्रवार को शाम 5 से 7 बजे तक लाखीना गांव में मनाया जाएगा। आयोजक देशभक्त छोटू काठात के बताया कि कार्यक्रम में रामकृष्ण परमहंस के अलौकिक जीवन लीला, गुरू-शिष्य के दिव्य प्रसंग, संस्मरण आदि पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। साथ ही आजादी के अमर दीवानों के जीवन से प्रेरित पराेपकार, समाज सेवा, इंसानियत के पोषक तत्व, भारतीय जीवन मूल्य, चरित्र निर्माण, मानव-निर्माण भारत राष्ट्र निर्माण पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर शैलेंद्र काठात, श्रवण कुमार बोहरा तैयारियों में जुटे हैं।