ठेके से 4.20 लाख की शराब चोरी
ब्यावर| अजमेररोड स्थित एक शराब की दुकान से बीती रात चोरों ने धावा बाेला। शटर पर लगा ताला लोहे का नुक्का तोड़कर घुसे और दुकान रखी कर्टन चोरी कर लिया। बुधवार सुबह दुकान मालिक को जानकारी मिली और सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। अजमेर रोड स्थित शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर घुसे। दुकान में रखे 107 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। इसकी कीमत करीब 4.20 रुपए है। पुलिस ने जितेंद्र गोलानी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेलरकी टक्कर से तीन घायल: ब्यावर.नेशनल हाइवे संख्या 8 पर कालिंजर के निकट टेम्पो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीन जने घायल हो गए। घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। जवाजा निवासी टेम्पो चालक राजू (35) पुत्र जगदीश, देवेंद्र (23) पुत्र तेजपाल, कमला (40) प|ी पूनम ब्यावर कि ओर से रहे थे। घटना में तीनों घायल हो गए। जवाजा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यावर. अजमेर रोड स्थित शराब के ठेके का ताेड़ा गया ताला।