तिलोकानी भाजपा मंडल अध्यक्ष
भारतीयजनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने ब्यावर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब मुरली तिलोकानी को सौंप दी है। बुधवार शाम को इसकी घोषणा होते ही शहर भाजपा मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का मुंह मीठा कराकर हर्ष जताया।
महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि प्रदेश संगठक के निर्देशानुसार जिला देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने इसकी घोषणा की। तिलोकानी के अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही चांगगेट, पाली बाजार, भारत माता सर्किल और अग्रसेन बाजार में व्यापारियों ने तिलोकानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा सवा साल से यह जिम्मेदारी निभा रहे थे।
जवाजामें भी मंडल अध्यक्ष बदले: मंडलमहामंत्री बंसल के मुताबिक प्रदेश संगठक ने भाजपा जवाजा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह बुजारेल की जगह अब जेठू सिंह रावत को नया मंडल अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए जेठूसिंह रावत को बधाई दी।
ब्यावर. मुरली तिलोकानी का अग्रसेन बाजार में स्वागत करते व्यापारी।