पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने लगाई कॉशन मनी दिलाने की गुहार

छात्रों ने लगाई कॉशन मनी दिलाने की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| डूंगरीरोड स्थित एक निजी आईटीआई से कोर्स उत्तीर्ण कर चुके कुछ छात्रों ने कॉशन मनी नहीं लौैटाने का आरोप लगाया हैं। छात्र लोकेश सांखला, कमलेश गहलोत, रोहित पारीक, अभिषेक पारीक, मोहित शर्मा, विवेक शर्मा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें छात्रों ने बताया कि साल की शुरुआत में प्रवेश के समय छात्रों से एक-एक हजार रुपए कोशन मनी के रूप में लिए थे। जो काेर्स पूरा होने के बाद लौटाने का प्रावधान हैं। छात्रों का आरोप है कि डायरेक्टर द्वारा कोशन मनी लौटाने में इंकार किया जा रहा है। आईटीआई डायरेक्टर ने बताया कि सभी छात्रों को कोशन मनी लौटाई जा रही है। शिक्षण के दौरान टूट-फूट होने से कटौती करके छात्रों को यह राशि लौटाई जा रही हैं।