राशन डीलर्स की बैठक 14 को
ब्यावर. उपखंडके शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर्स की बैठक ऑफिसर्स सभागार में 14 फरवरी को सुबह 11.30 बजे होगी। इसमें जिला रसद अधिकारी गजानंद खीची और प्रवर्तन निरीक्षक अमित शर्मा खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के सुचारू संचालन के लिए डीलर्स को बैठक में उपस्थित होना जरूरी है।