- Hindi News
- कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित
कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित
श्रीरूरल फाउंडेशन सोसायटी श्री सीमेंट लिमिटेड की ओर से श्री ई-शिक्षा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधेरी देवरी के पुराने पंचायत भवन पर चल रहे कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के दूसरे तीसरे बैच का बुधवार को समापन हुआ।
इसमें उत्तीर्ण 35 विद्यार्थियों को जन शिक्षण संस्थान अजमेर द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्रायोजित प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कंपनी के मनोरंजन कुमार-आईटी विभाग तथा सीके पोरवाल शंकर सिंह जन शिक्षण संस्थान अजमेर थे। मनोरंजन कुमार ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को शहरी बच्चों की तरह संपूर्ण सुविधाएं देने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंपनी का यह कार्यक्रम अति सराहनीय हैं। इससे ग्रामीण बच्चे भी ई-शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं भविष्य में यह कम्प्यूटर दक्षता उनके आजीवन काम आएगी।
नवनिर्वाचित ग्राम सरपंच तुलसी देवी ने कहा कि कंपनी की योजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा का विकास हुआ है तथा विधार्थी अपने क्षेत्र में ही इस प्रशिक्षण से ई-शिक्षा की जानकारी ले रहे है। उन्होंने श्री सीमेंट के अधिकारियों को इस कार्य के लिए आभार जताया। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कहा कि बच्चों में ई-शिक्षा की जानकारी के लिए कंपनी द्वारा यह कम्प्यूटर केंद्र आवश्यकता अनुसार बैच बनाकर संचालित किया जा रहा हैं। उन्होंने आस-पास क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, ग्रामीणजन भीम सिंह, जगदीश बुला, मिश्री लाल, फैजन रहमानी विद्यार्थी उपस्थित थे।
ब्यावर. कार्यक्रम में मौजूद अतिथि विद्यार्थी।