- Hindi News
- राज्य सैनिक बोर्ड में कर्नल देवीसिंह सदस्य मनोनीत
राज्य सैनिक बोर्ड में कर्नल देवीसिंह सदस्य मनोनीत
ब्यावर| राजस्थानसरकार ने ग्राम थूनी थाक (काबरा) निवासी एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष सेवानिवृत कर्नल देवी सिंह को राज्य सैनिक बोर्ड (सैनिक कल्याण विभाग) का राजकीय सदस्य मनोनीत किया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान के महामंत्री कैप्टन रामेश्वर प्रसाद ने वरिष्ठ शासन उप सचिव सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान द्वारा जारी हुए आदेश की प्रति के साथ दी।
आदेश के मुताबिक सेवानिवृत कर्नल देवी सिंह का कार्यकाल 20 जनवरी 2015 से तीन वर्ष तक की अवधि का रहेगा। इसी आदेश में ही राज्य सरकार ने सेवानिवृत ले. जनरल मांधाता सिंह यतिंद्र सिंह तथा कैप्टन हनुमान सिंह को एवं गणमान्य नागरिक में संसद सदस्य लोकसभा कर्नल सोनाराम वीरेंद्र सिंह शेखावत को भी राज्य सैनिक बोर्ड में अराजकीय सदस्य मनोनीत किया है।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान के पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार इस मगरा क्षेत्र के किसी सैन्य अधिकारी के रूप में सेवानिवृत कर्नल देवी सिंह को राज्य सैनिक बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि अब मगरा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं इनके परिवारों की समस्याओं के प्रभावी प्रस्तुतिकरण एवं उनके समुचित समाधान की दिशा में बोर्ड सदस्यों की अहम भूमिका काफी हितकारी रहेगी।