पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

शहर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडकार्यालय स्थित ऑफिसर्स सभागार में बुधवार का विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एसडीओ भगवती प्रसाद ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त मुरारी लाल वर्मा से कहा कि व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के सिलसिले में एसडीआे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही नहीं हो पाई है। अत: इसकी पालना सुनिश्चित की जाएं। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शहर की अजमेर रोड बाइपास से रोड के दोनों तरफ पटरी की सफाई तथा अतिक्रमण हटवाया जाए। शहर में कार्यरत सफाई जमादारों के नाम मोबाइल नंबर पोल पर लिखवाए जाने, परिषद की जमीन पर अतिक्रमण हटवाने संबंधी अपेक्षित कार्रवाई को अंजाम दी जाए। नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा फतेहपुरिया दोयम में पीएचईडी की तोड़ी गई पेयजल पाइप लाइन के बदले क्षतिपूर्ति राशि वसूल करने संबंधी अपेक्षित कार्यवाही को अंज़ाम दिया जाएगा। इसी के साथ ही जनहित में हटाए गए सात हैंडपंपों के बदले उचित स्थान पर नए हैंडपंप लगवाने के लिए जरूरी सहयोगात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। कृषि-विस्तार के सहायक निदेशक विनोद छाजेड़ के अनुरोध पर अजमेर रोड स्थित विभागीय कार्यालय के समीप अवरुद्घ हो रखे गंदे पानी के नाले की समस्या निवारण हेतु एसडीआे ने फोन पर ही रीको संबंधित अधिकारी को उचित कार्रवाई के लिए पाबंद किया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर मिश्रा एवं सहायक अभियंता अभियंता एसके माथुर तथा बीसलपुर परियोजना ग्रामीण खंड जवाजा के अधिकारियों से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

एसडीआे ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल परियोजना की दृष्टि से निर्देशानुसार सरपंच से एनएसी प्राप्त कर ली जाए। मकरेड़ा पंप हाउस की चार दीवारी निर्माण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता मिश्रा ने बैठक में बताया कि कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर बोहरा का स्थानांतरण हो गया है तथा इनके यहां चलाने की दशा से जवाजा क्षेत्र में कार्य प्रभावित हो सकता है। इस पर एसडीआे ने निर्देश दिए कि संबंधित महिला कनिष्ठ अभियंता के ग्रामीण एरिया के बारे में वाकिफ होने तक से बोहरा को कार्य मुक्त नहीं करेंगे।

ब्लॉक सीएमएचआे जवाजा डॉ. सीएल परिहार से ग्रामीण अंचल में स्वाइन फ्लू रोग के बारे में जानकारी से देते हुए एसडीआे ने कहा कि स्वाइन फ्लू के प्रति सतर्क एवं सचेत रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। बीसीएमआे ने क्षेत्र में चल रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, डी-वार्मिंग कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। बीडीआे जवाजा के प्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति प्रगति प्रसार अधिकारी फिरोज खान ने क्षेत्र में इंदिरा आवास मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया। एसडीआे ने कहा कि पंचायत आम चुनाव में विजयी सरपंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों से चुनाव व्यय से संबंधित रिपोर्ट अविलंब भिजवाने सुनिश्चित करेंगे अन्यथा संबंधित विजयी प्रत्याशी अयोग्य हो सकता है।

एसडीआे ने बैठक में मौजूद ग्राम सेवक अरूण कछौट (देलवाड़ा) एवं प्रदीप गर्ग (सुहावा) को हिदायत दी कि प्रायोगिक तौर पर अपनी पंचायत में चारागाह भूमि विकास संरक्षण एवं आबादी भूमि के लिए माइल-स्टोन लगाने का कार्य 10 फरवरी से शुरू करेंगे, संबंधित पटवारीगण भी इन्हें सीमा ज्ञान आदि के लिए समुचित सहयोग देंगे।

अतिरिक्त बीईईआे पूनमचंद वर्मा को निर्देशित किया गया कि इन दिनों तापमान कम होने की वजह से विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रार्थना सभा नहीं होगी। बीईईआे के क्षेत्राधीन संचालित निजी शिक्षण संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की आेर से देय छात्रवृति नियमानुसार दिलवाने के साथ ही क्षेत्राधीन कार्यरत शिक्षकों द्वारा मोबाइल से वॉटसएप के जरिये फोटो सहित निर्देशानुसार रिपोर्ट एसडीआे ब्यावर को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

महिला बाल विकास विभाग की शहरी महिला पर्यवेक्षक कल्पना माथुर को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के श्री सीमेंट सहित अन्य दानवीरों से संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में एसडीआे ने पशुपालन के एसवीआे डॉ. विश्वास, राजस्थान आवासन मंडल के परियोजना अभियंता महावर सहित अन्य अधिकारियों से भी विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर उन्हें वांछित निर्देश प्रदान किए।