स्वास्थ्य विभाग ने लिए सेंपल
विभाग द्वारा सील किए गए सेंपल, जिन्हें जांच के लिए अजमेर भेजा गया।
भास्कर न्यूज | ब्यावर
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक सिनेमा हॉल में कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए गए। प्रथम दृष्टया हॉल में दर्शकों को मिल रहे समोसों में कमी सामने आने पर विभाग ने सेंपल की गुणवत्ता जांच के लिए अजमेर विभाग की उच्च स्तरीय लैब में भिजवाए हैं। जिसकी रिपोर्ट अाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की कार्रवाई से शहर के कई व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान ही कुछ व्यापारियों ने तो अपने प्रतिष्ठान बंद करने में ही भलाई समझी। कार्रवाई करने वाले वालों में विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सैनी और आनंद चौधरी शामिल थे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर आनंद चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर के स्टेशन रोड स्थित सिटी सिनेमा की केंटीन में से दर्शकों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता में कमी की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए सिनेता हॉल की केंटीन पर छापा मारा। चौधरी ने बताया कि कई खाद्य पदार्थों में कमी की शिकायत थी। लेकिन प्रांरभिक जांच में समोसे के सेंपल संदिग्ध लगने पर उन्हें सील पैक कर अजमेर उच्च स्तरीय जांच के लिए भिजवाए गए है। चौधरी ने बताया कि शाम के बने समोसे दर्शकों को सुबह तक दिए जा रहे थे, और केंटीन संचालक ने दावा किया कि खाद्य पदार्थ मु्ंगफली के तेल से निर्मित है, जिसकी भी जांच की जाएगी।
लंबेसमय बाद कार्रवाई
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य इंस्पेक्टरों द्वारा लंबे समय के बाद शहर में कोई कार्रवाई की गई। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग की उदासीनता के कारण शहर में कई स्थानों पर मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री बेची जा रही है। विभाग के रमेश चंद सैनी ने बताया कि दीपावली पर मिलावटी खाद्य सामग्रियों की शिकायतें बढ़ जाती है। इस कारण विभाग द्वारा आने वाले दिनों में शहर में कार्रवाई जारी रहेगी।