तेजाब पीने से महिला अचेत
ब्यावर | शहरके सुंदर नगर निवासी एक महिला ने बुधवार को गलती से तेजाब का सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी कांता(30) प|ी अभिषक ने बुधवार को गलती से तेजाब का सेवन कर लिया। जिस कारण वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत अजमेर रैफर कर दिया गया।