पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमप्रकाश आश्रम में वार्षिकोत्सव आज से

प्रेमप्रकाश आश्रम में वार्षिकोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीप्रेमप्रकाश आश्रम ब्यावर का वार्षिक उत्सव गुरुवार से धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रेमप्रकाश आश्रम के संत हिमांशु ने बताया कि गुरुवार को सुबह 8 बजे से श्रीमद् भागवत गीता एवं प्रेम प्रकाश ग्रंथ के पाणों का शुभारंभ होगा। 19 सितम्बर को सुबह 8 से 10 बजे तक तथा शाम 5 से 8 बजे संत हरिओम लाल, संत जयदेव, संत मनोहरलाल एवं अन्य संतों के सत्संग प्रवचन होंगे।

प्रचार समिति प्रमुख नरेंद्र जेसवानी ने बताया कि 20 सितम्बर को जयपुर अमरापुर दरबार के महामंडलेश्वर सद्गुरू स्वामी भगत प्रकाश महाराज के आगामन पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंडलेश्वर प्रेमप्रकाश आश्रम में वंदन करके ध्वजारोहण होगा। 20 21 सितम्बर को महामंडलेश्वर द्वारा सुबह 8 से 10 तथा सायं 5 से 8 बजे तक सत्संग होगा। इस मौके पर उद्धवदास गुरनानी, लक्ष्मण गुरनानी, प्रभुदास साधवानी, लक्ष्मण हरवानी, हरीश, नरेंद्र जेसवानी, गोपाल डेटाणी, दयाल आसनानी, हरीश लालवानी, हरिकिशन तिलोकानी, केशव समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।