कालिंजर के तीन छात्रों का चयन
कालिंजरके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्रों का राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर बुधवार को कुश्ती कोच रतनसिंह चौहान के नेतृत्व में अजमेर जिले के आठ पहलवानों के दल के साथ भरतपुर रवाना हुए।
कुश्ती कोच चौहान ने बताया कि गत दिनों ब्यावर में आयोजित हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कालिंजर के तीन छात्राें ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। भरतपुर जिले में मोंटेसरी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 19 से 24 सितम्बर तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।