- Hindi News
- आज इच्छापूर्ण दाणा बाबा का जागरण मेला कल
आज इच्छापूर्ण दाणा बाबा का जागरण मेला कल
जवाजा| राष्ट्रीयराजमार्ग आठ पर कालिंजर में स्थित श्री इच्छापूर्ण दाणा बाबा का जागरण गुरुवार रात्रि को आयोजित होगा। मेला शुक्रवार को भरेगा। आयोजक ब्यावर-भीम टैक्सी स्टैंड यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि दाणा बाबा के रात्रि जागरण में आर्केस्ट्रा में चयनित राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भजन, लोकगीत फिल्मी गानों के साथ हास्य और नृत्य प्रस्तुति देंगे। कालिंजर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक शंकरसिंह रावत,कांग्रेस नेत्री चंद्रकांता मिश्रा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह कडीवाल,सरपंच सुगनादेवी आदि बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। मेले आयोजन के लिए टैक्सी यूनियन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।