पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्प दंश से युवक की मौत

सर्प दंश से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|समीपवर्ती ग्रामलूलवा निवासी एक युवक को मंगलवार शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। जिस कारण वह अचेत हो गया। परिजनों ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झाक निवासी बाबू(38) पुत्र मंगला मंगलवार को शाम को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया। सांप के जहर के प्रभाव से वह अचेत हो गया और खेत में िगर गया। पास ही काम कर रहे परिजन उसे लेकर तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।