‘समाज-देश को नई दिशा दें विद्यार्थी’
विद्यार्थीदेश का केवल भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है। छोटी-छोटी समस्याएं आगे जाकर शहर, जिला, राज्य की समस्या बन सकती हैं। यह बात रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर सिंह ने कही। बुधवार को यहां सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में प्रसार भाषण का आयोजन हुआ। नवीन सत्र की पहली गतिविधि के तहत ‘फोरम फॉर इंटीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी फिंस राजस्थान चेप्टर के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे’ विषय पर व्याख्यान माला हुई। मुख्यवक्ता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर सिंह एवं बिग्रेडियर वी.डी. सिंह निर्वाण थे। इस मौके पर अतिथियों ने प्रमुख रूप से देश की आंतरिक सुरक्षा, युवा शक्ति को जाग्रत करना, अच्छे संस्कार, रोजगारोन्मुखी शिक्षा, सेना में रोजगार के विभिन्न अवसर, मूल्य परक सिद्धांतों का विकास एवं गैर पारम्परिक चुनौतियों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. एल.एन. बल्दुआ एवं डॉ. अरूण चतुर्वेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आर.एस. अग्रवाल ने की। डॉ. एल.सी. हेड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. ए.एस. पंवार ने सभी का आभार जताया। अंत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कश्मीर में बाढ़ पीढि़तों की सहायता के लिए चंदा राशि एकत्रित किया। राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर संबोधित कर रहे मुख्यवक्ता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर सिंह ने ड्यूटी के समय की यादों का ताजा किया। कॉलेज के छात्र श्यामलाल तिगाया समेत व्याख्याता प्रो. पुखराज देपाल, डॉ. बिंदु तिवारी, प्रो. एस.एस. चौधरी समेत अन्य व्याख्याताओं विद्यार्थियों ने सवाल पूछे।
ब्यावर. सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित व्याख्याता विद्यार्थी।
ब्यावर. सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।