जाति प्रमाण पत्र मामले ने पकड़ा तूल
ब्यावर| अल्पसंख्यक जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर मंगलवार को जैन समाज और पटवारी के बीच हुए विवाद ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। बुधवार को जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं इसी मामले मेें बुधवार को राजस्थान पटवार संघ उपशाखा ब्यावर के पटवारियों ने भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक दिशा निर्देश मांगे। जिससे ना तो पटवारियों को परेशानी हो और ना ही आम जन को। बुधवार को जैन समाज का एक प्रतिनिधि मंडल उपखंड अधिकारी से मिला। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनवाने में रही परेशानी को लेकर प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार मदन लाल जीनगर से मिला। वार्ता के दौरान पटवारी लोकेश कुमार ने शिष्ट मंडल के पदाधिकारियों से गाली गलौच की। उन्होंने अारोप लगाया कि मित्र संचालक भी अल्प संख्यक प्रमाण पत्र बनाने के लिए 20 30 रुपए की रसीद नहीं देकर 50 से 100 रुपए वसूल रहे हैं। बच्चों की छात्रवृति 350 रुपए आती है और पूरे प्रमाण पत्र को बनवाने में ही 200 से 300 रुपए खर्च हो रहे है। उपखंड अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा और मित्र संचालकों को भी पाबंद किया जाएगा।
इसी मामले में बुधवार को पटवार संघ उपशाखा कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक रखी गई। जिसमें पटवारी लोकेश कुमार ने अपनी समस्या रखी। संघ के पदाधिकारी बुधवार को उपखंड अधिकारी से मिले जहां उन्होंने बताया कि अल्प संख्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक एक आदमी कई फार्म लेकर आता है। जिससे समस्या रही है।
ब्यावर. उपखंडअधिकारी को ज्ञापन सौंप कर लौटते पटवारी।