दाती महाराज आज ब्यावर में
शनिचरणानुरागीपरमहंस दाती मदन महाराज राजस्थानी रविवार सुबह ब्यावर आएंगे। वे दिल्ली मेल से ब्यावर पहुंचेंगे। उनका रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर भक्त मंडल के जुगल राजस्थानी, संजय मेहता, राजेंद्र अग्रवाल, संजय मुणोत सहित अन्य दाती महाराज का स्वागत करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे अजमेर रोड बाइपास स्थित श्री महावीर गौशाला पर दाती महाराज भूमि पूजन करेंगे। गौ भक्त मंडल नरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।