पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार ने रुकवाया सरकारी जमीन पर कब्जा

तहसीलदार ने रुकवाया सरकारी जमीन पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. समीपवर्तीमेड़िया गांव में स्कूल के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने की सूचना मिलने पर तहसीलदार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। तहसीलदार मदनलाल जीनगर के अनुसार प्रहलाद स्कूल के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग मौके पर नींव खोद कर निर्माण करने का प्रयास कर रहा है। तहसीलदार पटवारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया और भविष्य में अतिक्रमण या कब्जा नहीं करने के लिए प्रहलाद को पाबंद किया गया। गिरदावर हलका पटवारी समेत अन्य पटवारी मौजूद थे।

ब्यावर. मेड़ियागांव में शनिवार को अतिक्रमण रुकवाने के बाद पाबंद करते तहसीलदार।