शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यावर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारत माता सर्किल पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर उपाध्यक्ष रवि टांक ने बताया कि 13 दिसम्बर 2001 को संसद पर आतंकी हमले में सैकड़ों सुरक्षाकर्मी देशवासी शहीद हुए। एबीवीपी के अभिषेक जैदिया, विकास सांचोरा, तनय कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।