ड्राइंग डांस में दिखाई प्रतिभा
ब्यावर. डूंगरीरोड स्थित पीआरजे ज्ञानजया स्कूल में शनिवार को डांस प्रतियोगिता आजा नच ले का आयोजन हुआ। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न वेशभूषाओं से सुसज्जित होकर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। प्रतियोगिता में के.जी. सैक्शन से सर्वेश सोनी, प्राइमरी से गगनदीप जांगिड़ और श्रद्धा सोलंकी तथा सैकंडरी सैक्शन से श्रेया माहेश्वरी एवं दीप भार्गव विजयी रहे। स्कूल की चैयरपर्सन रखी जांगिड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय स्टॉफ को व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी कलाओं को और सक्रियता से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्राईंग प्रतियोगिता में मॉय फेवरेट थिंग और स्केचिंग प्रतियोगिता आईएम ह्यूमन बिकॉज का आयोजन किया गया। इसमें प्राइमरी सैक्शन से ऋषि बाकलीवाल ड्राइंग स्केचिंग में खुशवंत परिहार विजयी रहे।