पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में शामिल हुए भाजपाई कार्यकर्ता

सम्मेलन में शामिल हुए भाजपाई कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. भाजपासरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर शनिवार को जयपुर में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्यावर-जवाजा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में 50 से ज्यादा बसों में सवार कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश खरोश से नारेबाजी करते हुए जयपुर के लिए कूच किया। सुबह करीब 6 बजे से ही बसों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया।

भाजपा मंडल महामंत्री रमेश बंसल के अनुसार सभापति बबीता चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेनसुख हेडा युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सर्राफ के नेतृत्व में भाजपा पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक हुए। कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए चांग गेट, छावनी, सूरजपोल गेट, अजमेरी गेट, मेवाड़ी गेट सिटी डिस्पेंसरी, मसूदा रोड, उदयपुर रोड, सेंदड़ा रोड आदि स्थलों पर बसों की व्यवस्था की गई। जयपुर कूच करने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश खरोश के साथ भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की और आगे बढ़ते गए। इस अवसर पर दिनेश कटारिया, जयकिशन बल्दुआ, हरजी सिंह रावत, उपसभापति सू नील मूंदड़ा, महामंत्री रिखबचंद खटोड़, तुलसी रंगवाला, पार्षद ईश्वर तंवर, नरेश कनोजिया, दिनेश भाटी आदि ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।