पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद में लगातार तीन वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित

जिला परिषद में लगातार तीन वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. पंचायतीराज संस्था के चुनाव में जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी निकालने का कार्यक्रम अब तय होगा, लेकिन नए चक्र के मुताबिक अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो इस बार जिला परिषद चुनाव के तीन लगातार वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, जबकि एसटी वर्ग के लिए वार्ड 17 आरक्षित होगा। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब नए चक्र के मुताबिक ही चुनाव होने से अब नवगठित पंचायत समिति सरवाड़ में एससी का प्रधान बनेगा,जबकि किशनगढ़ समिति ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होगा। प्रधान पद के लिए लॉटरी भी अब निकाली जाएगी।

जिला परिषद के अभी 32 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनसंख्या के मुताबिक अनुसूचित जाति-जनजाति के आंकड़ों के मुताबिक जिला परिषद के वार्ड नंबर 30, 31 32 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो सकता है। आरक्षण लॉटरी में जिला परिषद का वार्ड संख्या 6 12 भी एससी वर्ग के लिए ही आरक्षित होगा। इन पांचों वार्डोंं की अलग से लाटरी निकालकर इनमें से दो वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किए जाएंगे।