पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. भाजपाके एक साल पूरे होने को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने 13 दिसंबर को काले दिवस के रूप में मनाया। सेवादल एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सेवादल जिला मुख्य संगठक सोहन मेवाड़ा, नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता विजेंद्र प्रजापति पूर्व प्रदेश सचिव कल्पना भटनागर के नेतृत्व में चांग गेट पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा द्वारा एक साल के कार्यकाल में उपलब्धियां नहीं गिनाने को लेकर शनिवार को मनाए जा रहे जश्न को धोखा, छलावा बता कर विरोध प्रकट किया। खेमचंद चोरोटिया, रामदीन पंडित, राधिका, रामलाल खोरवाल, अशोक पंडित, चेतन चौहान, प्रवीण मोयल, प्रहलाद सेन आदि कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।