मोहर्रम का 40वां मनाया
ब्यावर. इमामबाड़ानौजवान कमेटी द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की यादव में मोहर्रम के चालीसवें पर कुरान रव्वानी का आयोजन किया गया। तहसील के सामने स्थित इमामबाड़े में दुआ भी गई। तबरूख तसलीम किया गया। दारूल उलूम फैजाने खव्वाजा के मौलाना मोहम्मद रजा साहब ने दुआ में देश में अमन-चैन भाईचारा बनने रहने की दुआ की। कमेटी के अध्यक्ष पप्पू काठात, सचिव रफीक अहमद, दीन मोहम्मद, सलीम पाठन, कमरूद्दीन बाबा, ईमामुद्दीन शेख, समीर खान ने भाग लिया।