गोठी स्कूल के तनिष्क अदिती रहे अव्वल
शहरकी बीएल गोठी पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में दो बच्चों ने बाजी मारी। स्कूल के प्राचार्य डॉ.अनिल शर्मा के अनुसार छात्र तनिष्क जैन अदिती शर्मा ने सभी 5 विषयों में ग्रेड 01 अर्जित करनके साथ उत्कृष्ट निष्पादन के तहत उत्कृष्टता प्रमाण हांसिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष पारसमल कांस्टिया, सचिव डॉ.नरेंद्र पारख, प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार सिंघवी, उपप्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा, सुनीता चौधरी आदि ने दोनों को प्रमाण पत्र भेंट करके हौंसला अफजाई की।