- Hindi News
- एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 340 रोगी लाभांवित
एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 340 रोगी लाभांवित
सेंदडारोड स्थित टेकरी वाले बालाजी मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर में 340 रोगियों का एक्यूप्रेशर पद्धति से इलाज किया गया। मंदिर के ट्रस्टी चंद्रप्रकाश ने बताया कि चार दिन तक चले कार्यक्रम में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन के साथ ही शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर तक चलने वाले शिविर में डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. घनश्याम शर्मा अौर डॉ. अनिल सरावगी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।