परिषद चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
डिग्गीमोहल्ला स्थित चूनपचान गली के क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से गली में अवैध रूप से स्लाॅटर हाउस चलने गली में मांस के अपशिष्ट गिरने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे नगर परिषद चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
चुनपचान गली गली के लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया मगर अब तक कोई राहत नहीं मिली। उनका आरोप है कि मोहल्ले के समीप कई मकानों में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस संचालित है। जिससे खून और मांस के अपशिष्ट गली में गिरते रहते हैं। गंदगी और बदबू के कारण गली के लोगों का जीना बेहाल है। मना करने पर लाइसेंसशुदा व्यापारी गाली-गलौच झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस संबंध में उचित कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की।