17 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
ब्यावर| राज्यनिर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) भगवती प्रसाद ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में इस बार 13 सितंबर को प्रकाशित मतदाता सूची, लोकसभा आम चुनाव 2014 की फोटोयुक्त मतदाता सूची अनुसार बनाई गई है। जिसे प्रगणकों ने मेहनतपूर्वक वार्डवाईज़ व्यवस्थित किया लेकिन नजऱी नक्शा एवं मौका स्थिति की अस्पष्टता के कारण हो सकता है कि कोई कॉलोनी या गली (क्षेत्र) किसी अन्य वार्ड में सम्मिलित हो गई हों। यदि एेसा हुआ हों तो सभी पार्षद या संभावित उम्मीदवार आम मतदाता प्रगणक से संपर्क कर स्पष्ट कर लेवें एवं किसी प्रकार की आपत्ति हों तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) ब्यावर को कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर 17 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।