राजनैतिक दलों की बैठक 17 सितंबर को
ब्यावर| निर्वाचकरजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) भगवती प्रसाद ने जिला निर्वाचन अधिकारी अजमेर से प्राप्त निर्देशों के अनुसरण में नगर परिषद ब्यावर आम चुनाव 2014 के लिए स्थानीय स्तर से जुड़े हुए राजनैतिक दलों की बैठक उपखंड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित सभागार में 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगी। एसडीएम के अनुसार बैठक में ब्यावर के भारतीय जनता पार्टी, इण्डियन कांग्रेस पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) तथा बहुजन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सचिव को बुलाया गया है।