पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद ने हटाए मुख्य बाजार से अतिक्रमण

परिषद ने हटाए मुख्य बाजार से अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमियों ने दी आत्महत्या की धमकी

शहरमें यातायात पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने के लिए उपखंड प्रशासन के निर्देशानुसार परिषद प्रशासन ने सोमवार को मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतनसिंह पंवार ने बताया कि आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को सिटी सिनेमा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। यहां से चांगगेट, पाली बाजार और लोहारान चौपड़ क्षेत्र से दुकानों के सामने से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। साथ ही टीम ने व्यापारियों को नियत सीमा से बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत भी दी। अतिक्रमण शाखा प्रभारी पंवार ने बताया कि उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद के दिशा-निर्देशानुसार परिषद प्रशासन की ओर से विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा पूर्व में चिह्नित पार्किंग स्थल और ठेले वालों को चिह्नित स्थान पर ही खड़े रहने के लिए पाबंद किया।

मुख्य बाजार और चारदीवारी क्षेत्र पर विशेष नजर

रतनसिंहपंवार के मुताबिक शहर में यातायात पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने के उद्देश्य से मुख्य बाजार और चारों गेट की परिधि में शामिल क्षेत्र पर अब विशेष निगाह रहेगी। इसके लिए दिन में करीब दो या तीन बार अचानक निरीक्षण किया जाएगा। समझाइश बाद भी नहीं मानने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहने से राहगीरों को राहत मिले। साथ ही व्यापारियों से भी परिषद प्रशासन इस अभियान में सहयोग की अपील करेगा।

ब्यावर. अतिक्रमणहटाने की कार्रवाई का विरोध करते ग्रामीण।

व्यापारियों ने किया सहयोग

परिषदके विशेष अभियान को देखते हुए सोमवार को कुछ व्यापारियों ने आगे आकर अपने अस्थाई अतिक्रमण हटाकर अभियान में सहयोग किया। हालांकि टीम ठेलों वालों पर विशेष ध्यान देगी। आमजन की शिकायत रहती है कि ठेले वाले बीच बाजार में खड़े होकर यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं। ऐसे में कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है। कार्रवाई के दौरान जेईएन कपिल गोरा, स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन, संतोष घांवरी, लक्ष्मण तेजी, ओम पंवार, भारत टाक, विकास कुमार समेत अन्य परिषदकर्मी मौजूद थे।

ब्यावर. परिषदमें आयुक्त की कार का घेराव कर रोष जताती महिलाएं।लोहरान चौपड़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाती परिषद की टीम।