- Hindi News
- प्रसूताओं को अब मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधाएं
प्रसूताओं को अब मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधाएं
इंपैक्ट
अवधि पार इंजेक्शन के मामले में जांच के आदेश
भास्कर ने उजागर किया था मामला…
ब्यावर| राजकीयअमृतकौर अस्पताल में अवधि पार इंजेक्शन के मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वार्ड प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वें एेसी दवाअों की लिस्ट बनाकर जांच समिति को सौंपे। जिससे एेसी दवाओं का निस्तारण किया जा सके।
स्टोर इंचार्ज को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो ऐसी दवाओं को समय पर निस्तारित करवाना सुनिश्चित करे। दरअसल राजकीय अमृतकौर अस्पताल के प्रसूति विंग में रविवार को अवधि पार इंजेक्शन मिलने की घटना सामने आई। इस संबंध में सोमवार को भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। िजस पर हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने डिप्टी कंट्रोलर डॉ. केके चौहान को मामले की जांच सौंप कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
लेबर रूम को 24 घंटे साफ सुथरा रखने के निर्देश…
अस्पतालके पीएमओ डॉ. प्रमोद पोरवाल ने सोमवार को लेबर रूम के संक्रमण प्रदूषण के मामले में गंभीरता दिखाते हुए सफाई कर्मचािरयों को 24 घंटे सफाई व्यवस्था के माकूल इंजताम करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति को भी इस सफाई व्यवस्था का अवलोकन निरीक्षण करने की हिदायत देते हुए पाबंद किया। दिनभर चले सफाई अभियान के तहत लेबर रूम के आसपास व्याप्त गंदगी को हटाने के अलावा गंदे पानी की निकासी, क्षतिग्रस्त डस्टबिन को हटाकर नया डस्टबिन रखने, पूरे क्षेत्र में संक्रमण रोधी पाउडर का छिड़काव करने के कार्य किए गए।
ब्यावर. सोमवारको अस्थाई लेबर रूम में लगाए गए उपकरण।
भास्कर न्यूज| ब्यावर
राजकीयअमृतकौर अस्पताल के लेबर रूम में प्रसूताओं को अब संक्रमण रहित वातावरण के साथ उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकेगी। सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता दिखाते हुए मुख्य लेबर रूम से संक्रमण जांच के लिए स्वाब लेकर अजमेर लेबोरेट्री में भिजवाए। साथ ही अजमेर लेबोरेट्री प्रभारी को बिना समय गंवाए स्वाब की जांच रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से भिजवाने के निर्देश दिए गए।मुख्य लेबर रूम से संक्रमण जांच का स्वाब लेने से पहले अस्पताल के पीएमओ डॉ. प्रमोद पोरवाल ने अपनी देखरेख में लेबर रूम को फ्यूमिगेट करवाया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की आेर से गठित समिति ने अस्थाई लेबर रूम की सुध लेते हुए ना सिर्फ भीतर मौजूद अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का प्