- Hindi News
- लूट के आरोपियों की निशानदेही पर रकम बरामद
लूट के आरोपियों की निशानदेही पर रकम बरामद
ब्यावर|शहर मेंप्रोपर्टी डीलर की आंखों में मिर्ची झौंक कर 20 लाख रुपए की लूट करने के मामले में जयपुर गया पुलिस दल सोमवार को वापस लौट आया। सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लूट के आरोपी नरेश और पवन और रकम को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले आरोपी राजकुमार की निशानदेही पर राजकुमार के घर जयपुर से लूट के 3 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए। मंगलवार को आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी भी पुलिस लूट के मास्टर माइंड और गिरोह के सरगना रामपाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।