सर्पदंश से किशोरी की मौत
ब्यावर| जवाजाथाना क्षेत्र के रूपनगर अरनाली में रविवार शाम खेत में काम कर रही एक किशोरी को सांप ने काट लिया। सांप के जहर के प्रभाव से वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रूपनगर अरनाली निवासी मनीषा(15) पुत्री कमल सिंह रविवार को खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। जिस कारण वह अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अभाव में परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले गए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव वापस अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।