मेले में गया युवक लापता
समीपवर्तीसेंदडा थाना क्षेत्र के कलाली का बाडिया निवासी एक युवक मेला देखने गया जो वापस ही नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार कलाली का बाडिया निवासी काेयली देवी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पुत्र उत्तमसिंह (19) पुत्र प्रताप सिंह 9 सितंबर मंगलवार को घर से झाडली मानपुरा मेला देखने निकला। उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश किया। लेकिन उत्तम सिंह का कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।