सफाई व्यवस्था हो सुचारू
ब्यावर | शहरब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री जुंझारसिंह चौधरी ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अभिषेक नगर, रिषभ कॉलोनी, जनता कॉलोनी, सांखला कॉलोनी गणपति नगर में सफाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। चौधरी ने बताया कि उक्त कॉलोनियों में पिछले कई सालों से सड़क-नाली का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।